
आसपास और मोहल्ले में तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत FIR दर्ज कराई गई।
FIR के मुताबिक, शिकारीपारा निवासी ओम प्रकाश गोस्वामी ने अपनी बाइक 30 सितंबर से घर के सामने खड़ी कर रखी थी। 2 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाइक वहीं खड़ी थी। इसके बाद वे सोने चले गए।
सुबह उठे तो बाइक गायब
3 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे उठकर घर के बाहर आए तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। उन्होंने आसपास और मोहल्ले में तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद ओम प्रकाश ने अपने छोटे भाई दीपक गोस्वामी और मां दुर्गा गोस्वामी को घटना की जानकारी दी। फिर भाई के साथ बालोद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने बाइक की कीमत करीब 40 हजार रुपए दर्ज की है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।