त्योहार के दौरान प्रमुख बाजारों और सड़कों पर अस्थायी दुकानें नहीं लगेंगी

Chhattisgarh Crimesत्योहार के दौरान प्रमुख बाजारों और सड़कों पर अस्थायी दुकानें नहीं लगेंगी। सड़क पर दुकान लगाने पर सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम और पुलिस ने अस्थायी बाजारों को शिफ्ट करने के लिए अलग-अलग इलाकों में खाली जगहों का सर्वे शुरू कर दिया है। नवरात्र से ही कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस ने व्यापारियों से भी चर्चा शुरू कर दी है।

बाजारों में दुकानों के सामने सड़क पर 5 फीट की दूरी पर मार्किंग की जाएगी। इसके बाहर वाहन खड़ा करने पर नो-पार्किंग का जुर्माना लगेगा। समझाइश के बाद भी नियम नहीं मानने पर वाहन क्रेन से उठाए जाएंगे। सड़क पर खड़ी कार या बड़ी गाड़ी के शीशे पर ई-चालान की कॉपी चस्पा की जाएगी।

दिवाली से तीन-चार दिन पहले शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर 4 हजार से ज्यादा अस्थायी दुकानें लगती हैं। आसपास के गांवों और शहरों से भी लोग दुकान लगाने आते हैं। इनके सामने खरीदारों के वाहन खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगता है। इस बार अस्थायी बाजारों के लिए आसपास ही वैकल्पिक जगह तय की जा रही है, ताकि दुकानदारों और खरीदारों को दूर न जाना पड़े और मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित न हो।

Exit mobile version