
रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत 29 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना है।
इधर, बिलासपुर के कोटा इलाके में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। लखोदना में खेत में काम कर रहे दो साढ़ू भाई मन्ना यादव और कुंजराम यादव इसकी चपेट में आ गए।
वहीं, मानपुर में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े किसान जागेश्वर जगत पर बिजली गिर गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन मौतों से दोनों गांवों में मातम पसरा है।