छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर महान नदी के पुल की बदहाली देखकर अपना काफिला रुकवा दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर महान नदी के पुल की बदहाली देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। पुल पर गड्ढे और बाहर निकले सरिए देखकर वे नाराज हो गए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग के अधिकारी को फटकार लगाते हुए पूछा, इतने बड़े ब्रिज की दुर्दशा कर रखी है। इससे एक्सीडेंट होगा या नहीं? क्या एक्सीडेंट का इंतजार कर रहे हो?

अधिकारी ने जवाब दिया कि काम हो जाएगा। इस पर अरुण साव ने सवाल किया कि जब काम की मंजूरी में कोई दिक्कत नहीं है और न ही कोई दूसरी परेशानी है, तो पुल की मरम्मत क्यों नहीं कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुल की यह हालत एक दिन में नहीं हुई होगी। सड़क और ब्रिज की स्थिति देखने के लिए उन्हें खुद आना पड़ रहा है।

पुल पर गड्ढे और बाहर निकले सरिए देखकर रुकवाया काफिला

गुरुवार को अरुण साव अंबिकापुर से बलरामपुर पहुंचे थे। वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उन्हें निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-343 की खराब स्थिति के कारण अंबिकापुर से प्रतापपुर होते हुए डौरा-कोचली-सेमरसोत मार्ग से ले जाया गया।

इसी दौरान अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर महान नदी के पुल पर गड्ढे दिखाई दिए। पुल की स्थिति देखकर मंत्री ने काफिला रुकवाया और निरीक्षण किया। इस दौरान पुल के ऊपर लंबे सरिए बाहर निकले हुए नजर आए।

पुल की इस स्थिति पर उन्होंने सरगुजा पीडब्लूडी सेतु संभाग के ईई रमेश कुमार वर्मा से जवाब मांगा और मरम्मत में देरी को लेकर नाराजगी जताई। मंत्री ने अधिकारी से कहा कि जब काम की मंजूरी में कोई परेशानी नहीं है, तो सुधार क्यों नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।

Exit mobile version