छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ ब्लॉक के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ ब्लॉक के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सरकारी स्कूल के छोटे बच्चे झाडू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर अब स्कूल प्रबंधन पर भी कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

पूरा मामला आ.जा. कल्याण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अलोला का है। जहां स्कूल में दो दिन पहले सुबह बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन तकरीबन 9 बजे के आसपास बच्चों को स्कूल परिसर में झाडू लगाते हुए देखा गया। छोटे-छोटे बच्चों अपनी पढ़ाई छोड़कर झाडू लगा रहे थे।

अब बच्चों के द्वारा स्कूल में झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। वहीं इस तरह बच्चों के साथ काम कराने को लेकर अब गांव में तरह-तरह की चर्चांए भी होने लगी है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को भी लगी है।

वीडियो नहीं देखा पर सूना हूं धरमजयगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी सुखरुराम सिदार ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें लगी है, लेकिन अब तक वीडियो नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि वे अभी किसी कार्यक्रम में होने के कारण पूरे मामले की जानकारी नहीं ली है, लेकिन इसे लेकर पता करेंगे और आगे जो भी प्रक्रिया होगी उसे पूरा किया जाएगा।

आगे की कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा है उसकी वजह से स्कूल परिसर में सभी मिलजुल कर साफ-सफाई कर रहे हैं। हांलाकि मैं और इसके लिए रिपोर्ट ले लेता हूं उसके बाद आगे की कार्रवाई प्रक्रिया की जाएगी।

Exit mobile version