छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के साथ ही बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के साथ ही बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। अगले 3 दिन तक कई हिस्सों पर मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।

प्रदेश में सबसे ज्यादा 36 डिग्री तापमान राजनांदगांव में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा।

Exit mobile version