छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रह सकता है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज, (17 अक्टूबर) को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।

Exit mobile version