जशपुरनगर के श्रीहरि कीर्तन भवन में अक्स गरबा महोत्सव चल रहा है

Chhattisgarh Crimesजशपुरनगर के श्रीहरि कीर्तन भवन में अक्स गरबा महोत्सव चल रहा है। नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की आराधना और गरबा-डांडिया में शामिल होने शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागी उत्साह के साथ गरबा कर रहे हैं।

महोत्सव में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह शामिल हुए। इनके अलावा सत्येंद्र सिंह, सुनील सोनी और चिटू गुप्ता समेत कई अतिथि मौजूद रहे।

कृष्ण कुमार राय ने गरबा को सनातन धर्म की पुरानी परंपरा बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का इसमें हिस्सा लेना शुभ संकेत है। शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने गरबा को माता रानी की भक्ति का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।

एसएसपी ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने श्रद्धालुओं को नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

अर्चना गोस्वामी और शिवम भास्कर की प्रस्तुतियों पर झूमे प्रतिभागी

अक्स गरबा महोत्सव में प्रसिद्ध गायिका अर्चना गोस्वामी और शिवम भास्कर की संगीतमय प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अर्चना गोस्वामी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु गरबा कर रहे हैं। वहीं, शिवम भास्कर की प्रस्तुतियां भी प्रतिभागियों में उत्साह भर रही हैं।

संगीत की धुन, पारंपरिक परिधान और गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों से श्रीहरि कीर्तन भवन परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से महोत्सव में उत्साह बना हुआ है।

Exit mobile version