दुर्ग में काम दिलाने का भरोसा देकर महिला से 99 हजार रुपए लेने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शुभम सराहुकी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग में काम दिलाने का भरोसा देकर महिला से 99 हजार रुपए लेने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शुभम सराहुकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 हजार रुपए कैस जब्त किए गए हैं। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

महिला ने 17 अक्टूबर को मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि शुभम ने उसे काम दिलाने का भरोसा दिया था। इस दौरान उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उससे 80 हजार रुपए नकद और 19 हजार रुपए ऑनलाइन लिए थे।

शिकायत पर दर्ज किया मामला

महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम सराहुकी (30), निवासी सेक्टर-7, भिलाई नगर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से 10 हजार रुपए नकद जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Exit mobile version