अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में सोमवार सुबह दुर्ग में पदस्थ एक एएसआई और एक कांस्टेबल नशे में धुत हालत में पड़े मिले

Chhattisgarh Crimesअंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में सोमवार सुबह दुर्ग में पदस्थ एक एएसआई और एक कांस्टेबल नशे में धुत हालत में पड़े मिले। एएसआई की सर्विस इंसास आटोमैटिक रायफल पास ही लावारिस पड़ी थी। लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने रायफल को अपने कब्जे में लिया। मामले की जानकारी मिलने पर दुर्ग एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग से एक बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के लिए दुर्ग से बंदी को पेशी के लिए ले जाने एवं वापस जेल में शिफ्ट करने के लिए एएसआई प्रकाश एक्का और कांस्टेबल ऋषिकांत त्रिपाठी को 17 अक्टूबर को भेजा गया था।18 अक्टूबर को एएसआई और कांस्टेबल बंदी को सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दुर्ग वापस जाने के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे। सोमवार सुबह दोनों नशे की हालत में बस स्टैंड के बाहर एक ठेले के पास बेसुध पड़े मिले। इस दौरान एएसआई की इंसास राइफल लावारिस हालत में मिली। लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

चौकी पुलिस ने जब्त की रायफल, दोनों सस्पेंड

एएसआई और कांस्टेबल के नशे की हालत में होने एवं उनका इंसास रायफल लावारिस पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में मिली इंसास राइफल को अपने कब्जे में ले लिया।मामले की सूचना सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल को दी गई। राजेश अग्रवाल ने इसकी जानकारी दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल को दी। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने एएसआई प्रकाश एक्का और ऋषिकांत त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

Exit mobile version