राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की ओर से 24 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा

Chhattisgarh Crimesराजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की ओर से 24 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, मूर्ति अनावरण, पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ काव्य-पाठ भी होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे बीजेपी कार्यालय के पास अतिथियों के तिलक लगाकर स्वागत से होगी। इसके बाद बग्गी में शस्त्र सजाकर रैली निकाली जाएगी। रैली विधानसभा अध्यक्ष सदन से शुरू होकर लखोली नाका, गंज चौक, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, गुरुद्वारा चौक, भदौरिया चौक और राज इंपीरियल चौक होते हुए महाराणा प्रताप भवन (न्यू चंद्रा कॉलोनी) पहुंचेगी। इसमें महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक और वाहन शामिल होंगे।

शाम 4 बजे महाराणा प्रताप भवन पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। शाम 5 बजे शस्त्र पूजन के बाद मूर्ति अनावरण और पुस्तक विमोचन होगा। शाम 5:30 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

वीर रस कवि राम भदावर देंगे प्रस्तुति

शाम 6:30 बजे वीर रस कवि राम भदावर काव्य-पाठ करेंगे। रात 7:30 बजे धन्यवाद ज्ञापन होगा। इसके बाद रात 8 बजे से सह-भोज का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह और युवा अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार ने समाज के लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Exit mobile version