
उसके कब्जे से 146 नग हीरे जैसे पत्थर बरामद किए गए हैं। इनका वजन 13.49 ग्राम और अनुमानित कीमत 10 लाख 15 हजार 200 रुपए बताई गई है।
ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, बिरेझर चौकी और साइबर थाना धमतरी की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि NH-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति बहुमूल्य पत्थर लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पॉलीथीन में रखे थे 146 पत्थर
आरोपी की पहचान विनोद अग्रवाल (64), निवासी केके वार्ड, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास पॉलीथीन में नीले और फिरोजी रंग की झिल्ली में लिपटे 146 सफेद, चमकदार और पारदर्शी पत्थर मिले।
2018 में पायलीखंड से चोरी करने का दावा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से इन पत्थरों को चोरी किया था। अब वह इन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।
न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 146 नग पत्थरों के अलावा मोबाइल और नकद राशि भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 10 लाख 15 हजार 200 रुपए बताई गई है। आरोपी को खनिज अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।