धमतरी में खाद्य-औषधि प्रशासन ने रमन स्वीट्स कारखाने का एफएसएसएआई लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित कर दिया

Chhattisgarh Crimesधमतरी में खाद्य-औषधि प्रशासन ने रमन स्वीट्स कारखाने का एफएसएसएआई लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है। कारखाने में गंदगी के बीच मिठाई बनाने और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। 22 अक्टूबर 2026 के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है।

निरीक्षण में मिली गंदगी

त्योहारी सीजन में लोगों को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभाग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रहा है। इसी दौरान रमन स्वीट्स कारखाने में मिठाई बनाते समय गंदगी मिली।

स्वच्छता नियमों का पालन नहीं

कारखाने में खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम, 2011 की अनुसूची-4 में बताए गए स्वच्छता नियमों का पालन नहीं हो रहा था। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की। इसके बाद विभाग के अधिकारी ने 22 अक्टूबर के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया।

Exit mobile version