छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम के आधिकारिक वेबसाइड के हैक होने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम के आधिकारिक वेबसाइड के हैक होने का मामला सामने आया। वेबसाइट को खोलने पर पाकिस्तान के झंडे की तरह का सिंबल सामने आने लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं कुछ ही घंटों में सिस्टम से रिस्टोर कर वेबसाइट की ठीक कर लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात में नगर निगम के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करने में पाकिस्तान के झंडा देखा जा रहा था।

नगर निगम के वेबसाइट का कोई भी प्रोग्राम ओपन नहीं हो रहा था और उसमें Hacked By OVERTHRASH 1337 लिखा हुआ आ रहा था।

जिसके बाद मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को लगी तो वे भी हैरान रह गए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा। बताया जा रहा है कि इसके बाद नगर निगम के होस्ट के द्वारा वेबसाइट की जांच की गई।

कुछ देर में सुधार लिया गया

उसे सुधारने का प्रयास करते हुए रिस्टोर किया गया। ऐसे में वापस से नगर निगम की वेबसाइट सही हो गई है। नगर निगम के प्रोग्रामर ने बताया कि वेबसाइट हैक जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि इसमें वायरस या छेड़छाड़ जैसा हुआ हो। रिस्टोर करने के बाद दुबारा से नगर निगम का वेबसाइट शुरू हो गया है।

Exit mobile version