छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस वोटर अधिकार के मुद्दे पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस वोटर अधिकार के मुद्दे पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगी। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में प्रदेश की महिला कांग्रेस प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया जाएगा।

इसे लेकर राजीव भवन में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष और बालोद विधायक संगीता सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि 31 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के श्रद्धांजलि स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। इसके अगले दिन 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगी। संगठन के मुताबिक, इस दौरान मतदाताओं के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे उठाए जाएंगे।

महिलाओं के अधिकारों पर भी चर्चा

बैठक में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने और आम जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाने की बात कही। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति भी बनाई गई।

ये पदाधिकारी रहीं मौजूद

बैठक में नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय, गंगा यादव, पूर्व महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पार्षद एवं ब्लॉक अध्यक्ष अंजुमन ठेबर, डॉ. करुणा कुर्रे, सबा अली, संगीता दुबे, प्रगति बाजपेयी, हजरुन खान बानो, पूनम यादव, अंजना भट्टाचार्य, अनुसूइया राय, प्रमिला सोनवानी, भुवनेश्वरी डहेरिया, पुष्पलता वैष्णव, विंदुरानी प्रसाद, कल्पना सागर, शिल्पी तिवारी, अपर्णा फ्रांसिस और डिंपल खान सहित प्रदेश की महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Exit mobile version