
मृतक की पहचान लाभांडी निवासी पुणेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात अधिकारी कह रहे है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूरजपुर नगर स्थित बीएसयूपी इलाके में युवक का शव पड़ा मिला था। शव पर खून लगा हुआ था। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआत में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है।
दाहिनी तरफ चोट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर के दाहिनी तरफ चोट के निशान मिले हैं। मौत की असल वजह और चोट लगने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस इसे एक्सीडेंटल मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।