
आज प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कई जगह बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है।
‘अर्नब’ तूफान के चार दिन बाद ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराया। इस दौरान 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिख रहा है।