बलरामपुर जिले के ग्राम डीपाडीह में पत्नी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर युवक ने दोनों की बेदम पिटाई कर दी

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के ग्राम डीपाडीह में पत्नी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर युवक ने दोनों की बेदम पिटाई कर दी। दोनों को सीएचसी शंकरगढ़ हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डीपाडीह जम्होर में गजेंद्र पैकरा के घर आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाबालिग पंकज पैकरा (15 वर्ष) अपनी मां ललिता पैकरा के साथ पहुंचा था। 04 नवंबर बुधवार को सुबह करीब 10 बजे गजेंद्र पैकरा कहीं से अपने घर पहुंचा तो उसने घर में पंकज पैकरा को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।

पत्नी एवं नाबालिग को बेदम पीटा

दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर गजेंद्र पैकरा ने डंडे से पंकज पैकरा एवं अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। दोनों मौके पर बेहोश हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। दोनों को यहां बुधवार शाम को एडमिट किया गया।

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान देर रात नाबालिग पंकज पैकरा की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला का इलाज किया जा रहा है। अंबिकापुर से मर्ग डायरी बलरामपुर पुलिस को भेजी जा रही है।

Exit mobile version