मंगलवार, 10 नवंबर को वृष राशि के बैंकिंग और फाइनेंस प्रोफेशनल्स को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है

Chhattisgarh Crimesमंगलवार, 10 नवंबर को वृष राशि के बैंकिंग और फाइनेंस प्रोफेशनल्स को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और किसी कंपनी में निदेशक स्तर का पद मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों को किसी विदेशी कंपनी से अचानक आकर्षक जॉब ऑफर मिल सकता है।

धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की पुष्टि होने के संकेत हैं। तुला राशि के वकीलों और न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण मुकदमे में बड़ी जीत मिल सकती है। मकर राशि के डेटा साइंस और स्टैटिस्टिक्स प्रोफेशनल्स को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को नया और चुनौतीपूर्ण काम मिल सकता है, जो उनकी क्रिएटिविटी को नई पहचान देगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द स्ट्रेंथ आज साहस और धैर्य के दम पर मुश्किल परिस्थिति को भी आसानी से संभाल पाएंगे। परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद आपकी समझदारी से शांत हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखकर कठिन काम को आसान बना लेंगे। विपरीत परिस्थिति में भी आत्मविश्वास बना रहेगा और आपकी यही खूबी अलग पहचान दिलाएगी।

करियर- एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को किसी जटिल निर्माण कार्य में बड़ी सफलता मिल सकती है। एचआर से जुड़े लोगों को कर्मचारियों के बीच मतभेद सुलझाने की जिम्मेदारी मिलेगी। शांत स्वभाव के बावजूद आपकी लीडरशिप प्रभावशाली रहेगी। लव- पार्टनर के जिद्दी या गुस्से वाले व्यवहार को आप प्यार और समझदारी से संभाल पाएंगे। छोटी-सी पहल बड़ी बहस खत्म कर सकती है। एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करने से रिश्ते में समझ और मजबूती बढ़ेगी। हेल्थ- गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। थायरॉइड से संबंधित स्थिति भी ध्यान मांग सकती है। सामान्य इम्यूनिटी कुछ कमजोर महसूस हो सकती है। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 2

वृष – किंग ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता महसूस होगी। परिवार के किसी बड़े फैसले में आपकी राय को खास महत्व मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति या पहले से जमा धन से अच्छा फायदा होने की संभावना है। परिवार के लोग आपके साथ सुरक्षित महसूस करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

करियर- बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोग किसी बड़ी संस्था का महत्वपूर्ण लेखा-जोखा सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। किसी कंपनी में निदेशक स्तर का पद मिलने की संभावना है। पैसों के मैनेजमेंट में आपकी क्षमता खास रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश फैलाने का मौका भी मिल सकता है। लव- पार्टनर के साथ रिश्ता ज्यादा परिपक्व और सुरक्षित महसूस होगा। उनके लिए कोई खास या महंगा गिफ्ट खरीद सकते हैं। सिंगल लोगों को समझदार और उच्च शिक्षित व्यक्ति से विवाह या रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने वादे और प्रतिबद्धताएं पूरी करने में सफल रहेंगे। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर ध्यान मांग सकता है। शरीर में असामान्य भारीपन महसूस हो सकता है। लकी कलर- नियॉन ग्रीन, लकी नंबर- 5

मिथुन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स मिल-जुलकर किए गए काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अकेले काम करने के बजाय सहयोग लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। घर में निर्माण या मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। नई चीज सीखने में रुचि बढ़ेगी। किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन से आपका हुनर निखरेगा। लोग आपकी कला और कार्यकुशलता की तारीफ करेंगे।

करियर- भवन निर्माण और आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों को कोई शानदार डिजाइन या रचना तैयार करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में टीम के साथ किए गए काम में आपके योगदान की खास तारीफ होगी। सहकर्मियों के साथ चर्चा से उपयोगी और प्रभावशाली योजनाएं बनेंगी। लव- आप और पार्टनर एक-दूसरे की प्रतिभा और क्षमता की तारीफ करेंगे। रिश्ते में आपसी सहयोग बढ़ेगा। सिंगल लोगों को कार्यस्थल या किसी सामाजिक कार्यक्रम में कोई व्यक्ति पसंद आ सकता है। पुराने रिश्ते में भी आपसी सहयोग से नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- लगातार लिखने या बारीक काम करने से कलाई और उंगलियों में दर्द तथा नसों में जकड़न महसूस हो सकती है। लकी कलर- पेस्टल येलो, लकी नंबर- 3

कर्क – टेम्परेंस घर और काम की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा संतुलन बना पाएंगे। परिवार में पहले से तनाव चल रहा है तो उसमें शांति आने की संभावना है। दो अलग-अलग विचारों को मिलाकर नया समाधान निकाल सकते हैं। धैर्य कठिन परिस्थिति को भी आसान बनाएगा। आसपास का माहौल शांत और अनुकूल रहेगा।

करियर- फार्मेसी और केमिस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। किसी नए औषधीय फॉर्मूले या रिसर्च में सफलता मिल सकती है। ऑफिस के दो विभागों के बीच चल रहा विवाद आपकी समझदारी से सुलझ सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन लक्ष्य से ध्यान नहीं हटेगा। लव- अलग-अलग स्वभाव होने के बावजूद पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। एक-दूसरे की पसंद और सोच को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। पुरानी शिकायतें पीछे छूट सकती हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात बिल्कुल अलग स्वभाव वाले व्यक्ति से हो सकती है और आकर्षण गहरा रहेगा। हेल्थ- शरीर में पानी और तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ने से कमजोरी या असहजता महसूस हो सकती है। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 2

सिंह – किंग ऑफ कप्स आज भावनात्मक रूप से संतुलित और परिपक्व रहेंगे। परिवार के लोग सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकते हैं। बिना पक्षपात के सबकी बात सुनेंगे और किसी मानसिक उलझन का समाधान निकाल पाएंगे। घर में सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा।

करियर- मनोविज्ञान और काउंसलिंग से जुड़े लोगों की व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण फैसले का अधिकार मिल सकता है। समाजसेवी संस्थाओं को बड़ा आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। कर्मचारियों से शांत तरीके से काम लेकर अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। लव- पार्टनर के लिए मजबूत भावनात्मक सहारा बनेंगे। वह किसी मानसिक दबाव से गुजर रहा है तो आपके सहयोग से राहत महसूस करेगा। रिश्ते में निस्वार्थ प्रेम और साथ बना रहेगा। सिंगल लोगों को समझदार और संतुलित स्वभाव का व्यक्ति पसंद आ सकता है। हेल्थ- चेहरे या पैरों पर सूजन महसूस हो सकती है। शरीर में पानी रुकने जैसी स्थिति असहजता बढ़ा सकती है। लकी कलर- ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर- 6

कन्या – ऐस ऑफ वांड्स आज नई ऊर्जा और प्रेरणा महसूस होगी। कोई अनोखा और प्रभावशाली विचार मन में आ सकता है। नया काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपका जोश आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेगा। जीवन में किसी नई शुरुआत या यात्रा के संकेत हैं।

करियर- फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट से जुड़े लोगों को किसी बड़े विज्ञापन शूट का मौका मिल सकता है। नौकरी में नया और चुनौतीपूर्ण काम मिलेगा, जिससे आपकी क्रिएटिव क्षमता सामने आएगी। खुद पहल करके अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। लव- प्रेम जीवन में आकर्षण और जुनून बढ़ेगा। किसी व्यक्ति को पहली नजर में पसंद कर सकते हैं। पहले से रिश्ते में हैं तो रोमांस का नया दौर शुरू हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात यादगार हो सकती है। रिश्ते की एकरसता कम होगी। हेल्थ- सामान्य ऊर्जा अच्छी रहेगी। पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा, लेकिन ज्यादा सक्रियता के कारण थकान महसूस हो सकती है। लकी कलर- क्रिमसन, लकी नंबर- 9

तुला – जजमेंट आज पुराने फैसलों और अनुभवों का गहराई से आकलन करेंगे। परिवार में लंबे समय से अटका कोई फैसला हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण सच्चाई को पहचानने का मौका मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों को समझकर आगे बढ़ने की स्थिति बनेगी।

करियर- वकालत और न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण मुकदमे में बड़ी जीत मिल सकती है। लंबे समय से प्रोफेशन बदलने की सोच रहे लोगों के सामने अपना वास्तविक लक्ष्य स्पष्ट हो सकता है। अपने अधिकार और विचार मजबूती से रखने में सफल रहेंगे। लव- पुराने पार्टनर के साथ रिश्ते को दोबारा मौका देने की स्थिति बन सकती है। पिछली कड़वाहट पीछे छोड़कर नई शुरुआत के संकेत हैं। अलगाव तक पहुंचे जोड़ों को भी रिश्ते को देखने का नया नजरिया मिल सकता है। ईमानदार बातचीत से संबंध दोबारा मजबूत हो सकता है। हेल्थ- कान में इंफेक्शन, झनझनाहट या असहजता हो सकती है। तेज आवाज से परेशानी बढ़ सकती है। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 7

वृश्चिक – द डेथ जीवन का कोई पुराना दौर खत्म होकर नई शुरुआत का रास्ता बनाएगा। यह बदलाव शुरुआत में मुश्किल लग सकता है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए जरूरी रहेगा। घर से बेकार सामान हटाने या पुरानी आदत बदलने का विचार आएगा। अपने व्यक्तित्व और जीवनशैली में बदलाव के लिए तैयार रहेंगे।

करियर- इंश्योरेंस और रिस्क मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की व्यस्तता बढ़ सकती है। ऐसी नौकरी छोड़ने का फैसला हो सकता है, जिसमें आगे तरक्की की संभावना कम नजर आ रही थी। यह बदलाव आगे बेहतर अवसरों की ओर ले जा सकता है। प्रोफेशनल इमेज और काम करने का तरीका भी बदलेगा। लव- सिंगल लोग जीवनसाथी चुनने की अपनी पुरानी सोच बदल सकते हैं। रिश्ते में रोज के विवादों की जगह मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देंगे। किसी पुराने रिश्ते का अंत नई और बेहतर शुरुआत की जगह बना सकता है। हेल्थ- खानपान की पुरानी आदतों का असर स्वास्थ्य पर महसूस हो सकता है। पाचन और सामान्य शारीरिक स्थिति में बदलाव की जरूरत महसूस होगी। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8

धनु – द चेरियट अपनी इच्छाशक्ति के दम पर मुश्किल परिस्थितियों को पार करेंगे। जीवन की दिशा और फैसलों पर आपका नियंत्रण मजबूत रहेगा। अचानक दूसरे शहर या राज्य की यात्रा तय हो सकती है। विरोधियों की कोशिशों के बावजूद प्रगति नहीं रुकेगी। लक्ष्य पर फोकस मजबूत रहेगा।

करियर- एविएशन सेक्टर और कमर्शियल पायलट्स के लिए दिन प्रगति वाला हो सकता है। नौकरी के कारण ट्रांसफर की पुष्टि होने की संभावना है। कारोबार में प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने के लिए प्रभावशाली रणनीति बनाएंगे। कार्यगति और आत्मविश्वास दोनों मजबूत रहेंगे। लव- किसी को पसंद करते हैं तो आज अपनी भावनाएं साफ तौर पर जाहिर कर सकते हैं। रिश्ते की रुकावटें दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। प्रेम जीवन की अनिश्चितता कम होगी और आपकी पहल रिश्ते को नई दिशा दे सकती है। हेल्थ- पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

मकर – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स मन में चल रहा भ्रम दूर होगा। परिवार के किसी मामले में स्पष्ट और तार्किक राय रखेंगे। कोई नया और उपयोगी विचार सामने आ सकता है। आर्थिक फायदा होने की संभावना है। लंबे समय से चाही गई उपलब्धि की दिशा में भी प्रगति हो सकती है।

करियर- डेटा साइंस और स्टैटिस्टिक्स से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी जटिल समस्या का समाधान तेजी से निकाल पाएंगे। नए बिजनेस का कानूनी रजिस्ट्रेशन पूरा होने की संभावना है। आपकी स्पष्ट बातचीत का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लव- किसी रिश्ते में छिपी बड़ी सच्चाई सामने आ सकती है। शुरुआत में बातचीत मुश्किल हो सकती है, लेकिन इससे रिश्ते की वास्तविक स्थिति साफ होगी। पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत होगी और निजी सीमाएं भी स्पष्ट होंगी। हेल्थ- सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। नींद पूरी न होने से मानसिक थकान और एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 3

कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स दिन तेज रफ्तार और रोमांच वाला रहेगा। परिवार के साथ अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। मनोरंजन और नए अनुभवों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। जल्दबाजी में फैसला या वादा करने की प्रवृत्ति भी रहेगी।

करियर- ट्रैवल राइटिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। ऑफिस में काम की रफ्तार तेज रहेगी। किसी विदेशी कंपनी से अचानक आकर्षक जॉब ऑफर मिलने की संभावना है। नया मौका उत्साह बढ़ाएगा। लव- किसी व्यक्ति के प्रति गहरा आकर्षण हो सकता है। नया रोमांस काफी जोशीला रहेगा, हालांकि उसकी स्थिरता अभी साफ नहीं होगी। पहले से रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ कोई रोमांचक योजना बन सकती है। हेल्थ- बुखार या शरीर का तापमान बढ़ने की परेशानी हो सकती है। शरीर में ज्यादा गर्मी या जलन महसूस होने की भी संभावना है। लकी कलर- ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर- 5

मीन – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आज चिंता और बेचैनी सामान्य से ज्यादा रह सकती है। ऐसी बातों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं, जिनका वास्तविक आधार बहुत मजबूत नहीं है। लगातार सोचते रहने से मानसिक दबाव बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भरोसेमंद दोस्त से बातचीत करने पर मन हल्का होगा।

करियर- ऑफिस में छोटी-मोटी गलतियां होने की आशंका है। किसी प्रेजेंटेशन या मीटिंग को लेकर जरूरत से ज्यादा घबराहट हो सकती है। बिजनेस में संभावित नुकसान का डर आपको जरूरी फैसला लेने से रोक सकता है। हालांकि जिस नकारात्मक नतीजे की आशंका कर रहे हैं, उसके होने की संभावना कम है। लव- पार्टनर का मैसेज देर से मिलने जैसी छोटी बात भी बेवजह आशंका बढ़ा सकती है। सिंगल लोग पुराने अनुभवों के कारण नए व्यक्ति पर भरोसा करने में समय लेंगे। शांत और सीधी बातचीत से रिश्ते की उलझन कम होगी। हेल्थ- बेचैनी, घबराहट और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नींद प्रभावित होने की भी आशंका है। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 2

Exit mobile version