बेमेतरा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ओटेबन गांव में लक्ष्मी पूजन की रात 50 वर्षीय तीरिथ साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesबेमेतरा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ओटेबन गांव में लक्ष्मी पूजन की रात 50 वर्षीय तीरिथ साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना की रात तीरिथ साहू अपनी पत्नी अश्वनी साहू और 20 वर्षीय बेटी लेखिका साहू के साथ घर पर थे। देर रात पत्नी और बेटी एक कमरे में सोने चली गईं, जबकि तीरिथ साहू हाल में सोने गए।

इसी दौरान उन्होंने हाल में खटिया पर चढ़कर पंखे से गमछे का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। उनका बेटा और बहू उस समय महाराष्ट्र गए हुए थे।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

Exit mobile version