पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा

Chhattisgarh Crimesपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 25 हजार नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ पाए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी बघेल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को छठ पूजा है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार चुनाव में हार के बाद वे सीधे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक के ऑनलाइन टोकन जारी हो चुके हैं। अब आगे ऑफलाइन टोकन दिए जाएंगे। सरकार के पास धान खरीदी के लिए केवल 42 कार्यदिवस हैं। ऐसे में किसानों का पूरा धान कैसे खरीदा जाएगा?

25 हजार नए वोटरों के नाम नहीं जुड़े, भिलाई में 5 हजार प्रभावित

बघेल ने कहा कि 23 अक्टूबर को मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसमें कई मतदाताओं के नाम इधर से उधर कर दिए गए। कांग्रेस ने इस गड़बड़ी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद निगम ने सुधार के लिए समय बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने की अंतिम तारीख 11 नवंबर थी, लेकिन बड़ी संख्या में नए वोटरों के नाम सूची में नहीं जुड़ पाए। भिलाई में करीब 5 हजार और पूरे प्रदेश में लगभग 25 हजार नए मतदाता इससे प्रभावित हुए हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी जेन-जी के वोट से डर रही है।

आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा एक इनोवा में सिमट जाएगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर बघेल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को छठ पूजा है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार चुनाव में हार के बाद वे सीधे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

बघेल ने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा एक इनोवा में सिमट जाएगी। निर्वाचन आयोग को लेकर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार रहेंगे तो भाजपा 90 में 91 सीटें जीत जाएगी।

Exit mobile version