रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक और व्याख्याता के 29 पद खाली

Chhattisgarh Crimesरायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक और व्याख्याता के 29 पद खाली हैं। इन पदों पर पिछले 22 साल से नियमित भर्ती नहीं हुई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।डॉ. महंत ने पत्र में बताया कि प्रदेश के एकमात्र शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। उस समय 44 पद स्वीकृत किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया में 26 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि 18 पद खाली रह गए थे।

महंत के मुताबिक, वर्ष 2004 में नियुक्त 26 सहायक प्राध्यापकों और व्याख्याताओं में से अब केवल 15 ही कार्यरत हैं। इस तरह कुल 29 पद खाली हो चुके हैं। इन पदों पर लंबे समय से नियमित नियुक्तियां नहीं की गई हैं।

पढ़ाई से लेकर मरीजों के इलाज तक असर

डॉ. महंत ने पत्र में कहा कि शिक्षकों की कमी का असर कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य और अस्पताल की ओपीडी पर पड़ रहा है। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी परेशानी हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) या चिकित्सा शिक्षा विभाग के माध्यम से खाली पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की है।

Exit mobile version