बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान अकवान छत्तीसगढ़ के मौसम पर असर डालेगा

Chhattisgarh Crimesबंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान अकवान छत्तीसगढ़ के मौसम पर असर डालेगा। इसके प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा सिस्टम तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज (17 नवंबर) शाम तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

इसके बाद तूफान और मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। 20 नवंबर की दोपहर तक इसके आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकराने की आशंका है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। तेज झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं।

Exit mobile version