
इस बीच बलरामपुर में रात का पारा गिरकर 8.9 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में ठंड का असर भी बना हुआ है।
बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।