छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मरे हुए शख्स को जिंदा करने का दावा करने वाले फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मरे हुए शख्स को जिंदा करने का दावा करने वाले फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद अली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह 9 महीने पहले ही अंबिकापुर आया था। रसूलपुर में वह अपने चेले बबलू खान के घर पर रहता था।

बाबा रूहानी ताकत का डर दिखाकर और जादू-टोने से सब ठीक करने का दावा कर लोगों को ठगता था। वह नि:संतान दंपती को संतान दिलाने का दावा भी करता था। उसने 50 से ज्यादा लोगों से ठगी की है। किसी से 4 लाख, किसी से 9 लाख तो किसी से 75 हजार रुपए लिए।

रसूलपुर के रहने वाले 50 से ज्यादा लोग 24 नवंबर की रात थाने पहुंचे और बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

9 महीने पहले अंबिकापुर आया था नौशाद अली

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला नौशाद अली करीब 9 महीने पहले रसूलपुर निवासी दीपक खान के घर पहुंचा था। उसने खुद को सूफी सईद बाबा बताया और अपने ठिकाने का नाम ‘रकह बाबे शिफा’ रखा था।

रूहानी ताकतों का मालिक बताने का आरोप

आरोप है कि वह लोगों को जादू-टोना और बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाता था। खुद को रूहानी ताकतों का मालिक और खुदा का मसीहा बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था।

टारगेट में 25-27 साल के यूथ

वकील मो. अनीस ने बताया कि बाबा 25-27 साल के युवाओं को टारगेट करते थे। जिनका काम नहीं चलता था, उन्हें रात में आकर मिलने के लिए कहते थे।

वकील ने बताया एक बच्चे की तबीयत खराब थी। उसे ठीक करने का दावा करते हुए उसके पिता से साढ़े 4 लाख रुपए लिए। 2 महीने बाद बच्चे की मौत हो गई। जवाब मांगने पर बाबा ने रूहानी ताकत से खत्म करने का डर दिखाया।

Exit mobile version