दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया

Chhattisgarh Crimesदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। यह परिवर्तन 26 नवंबर से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

रेल प्रशासन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आएगी और यहीं से रवाना होगी।इसी तरह गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर आएगी और यहीं से रवाना होगी। यात्रियों से अपील है कि स्टेशन पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Exit mobile version