
पहला मामला ग्राम सुरता से संबंधित है, जहां मवेशी चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
दूसरा मामला ग्राम तीवरागुड़ी का है, जहां गोठान परिसर से सीमेंट की सीटें चोरी कर ली गई थीं। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के बाद इन आरोपियों को भी न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
हाईटेंशन लाइन के काम में नाबालिग से कराई मजदूरी
सूरजपुर शहर के मुख्य मार्ग पर कोतवाली थाना के सामने हाईटेंशन विद्युत लाइन बिछाने के काम में एक नाबालिग से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे से रस्सी खिंचवाने समेत अन्य काम कराए जा रहे थे, जबकि पास में हाईटेंशन लाइन का कार्य चल रहा था।
मुख्य सड़क और कोतवाली थाना के सामने चल रहे इस काम में नाबालिग की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विभाग और ठेकेदार का बयान नहीं आया
फिलहाल, इस मामले में विद्युत विभाग या संबंधित ठेकेदार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।