रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रकाव्य महोत्सव ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन होगा

Chhattisgarh Crimesरायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रकाव्य महोत्सव ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों के पहुंचने की उम्मीद है।

कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा अपनी ओज और वीर रस की कविताएं सुनाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के कवि देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता और ईशान शर्मा भी मंच से अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कविताओं के जरिए राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और मातृभूमि के सम्मान का संदेश दिया जाएगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा

आयोजन में प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक और साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन क्रेडाई और अष्ट विनायक रियलिटी के सहयोग से किया जा रहा है। तैयारियों में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक चेतना के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन एंट्री पास के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा। पास के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version