छत्तीसगढ़ में आज से मानसून फिर एक्टिव हो रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आज से मानसून फिर एक्टिव हो रहा है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 48 घंटे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। 1 जून से अब तक राज्य में सामान्य से 29% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह स्थिति ‘ब्रेक मॉनसून’ की है। इस दौरान मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ जाते हैं और बारिश देने वाले सिस्टम राज्य से दूर चले जाते हैं, जिससे एक-दो दिन तक बारिश लगभग थम जाती है।

हालांकि अब मौसम में बदलाव शुरू हो गया है और आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version