छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने जारी किया है। जयंत वैष्णव वर्तमान में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ हैं। अब वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

अब तक आईपीएस राठौर संभाल रहे थे जिम्मेदारी

दरअसल, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले आईपीएस हरीश राठौर के पास थी।

10 जुलाई 2026 को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था।

उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा का एसपी पद रिक्त हो गया था। अब पुलिस मुख्यालय ने जयंत वैष्णव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा राज्य की सबसे संवेदनशील जिम्मेदारियों में शामिल होती है। ऐसे में जयंत वैष्णव की नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

पढ़े आदेश की कॉपी

Exit mobile version