बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित वनमंडल कार्यालय में पदस्थ चौकीदार लिंगम चंद्रू की शनिवार (25 जुलाई) नाईट ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Chhattisgarh Crimesबीजापुर जिला मुख्यालय स्थित वनमंडल कार्यालय में पदस्थ चौकीदार लिंगम चंद्रू की शनिवार (25 जुलाई) नाईट ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह उनका शव कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिंगम चंद्रू बीती रात अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उनका शव मुख्य गेट के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि मुख्य गेट अंदर से बंद था।

घटना की जानकारी सामने आते ही वनमंडल कार्यालय में शोक का माहौल बन गया। सहकर्मियों और विभागीय अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया।

फिलहाल चौकीदार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले को जांच में लेकर सभी पहलुओं से पड़ताल शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version