छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने साधा सरकार पर निशाना, कहा केंद्र से जारी 9 हजार करोड़ की पाई-पाई का मांगेंगे हिसाब

Chhattisgarh Crimes

मुंगेली। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार के विधायक नितिन नवीन आज मुंगेली जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सारे विषयों पर विफल रहने वाली सरकार बताया।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिस तरह से सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने घोषणाएं की आज के समय में सरकार के दो साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद एक भी घोषणा को पूरा नहीं कर पाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र के द्वारा जारी की गयी 09 हजार करोड़ की राशि का हिसाब आज उनके पास नहीं है। इस विषय पर उनसे सवाल करो तो गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ने का काम ये सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा ​कि अब भारतीय जनता पार्टी का एक—एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगा, साथ ही केंद्र के द्वारा दिये गए 09 हजार करोड़ रुपयों के एक—एक पायी का हिसाब सरकार के हर एक विधायक, मंत्री व खुद मुख्यमंत्री से मांगेंगे।

Exit mobile version