छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने गुरुवार को 2 नाइजीरियन और 1 अफ्रीकी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने गुरुवार को 2 नाइजीरियन और 1 अफ्रीकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा महिला से 1 लाख रुपए से अधिक की ठगी की थी। यह मामला चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चिचोला पुलिस चौकी इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला गृहिणी है। 5 मई को महिला के स्नैप चैट अकाउंट पर दो युवकों ने Drkendrick24 और collins leo25 नाम के अकाउंट से संपर्क किया।

किश्त में ट्रांसफर किए पैसे

उन्होंने खुद को आर्थिक रूप से संपन्न विदेशी नागरिक बताकर महिला से दोस्ती की। इसके बाद वे विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने का झांसा दिया। बाद में उन्होंने कहा कि पार्सल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया।

उन्होंने इसे छुड़वाने के लिए पैसों की मांग की और महिला ने उनके बताए अकाउंट में किश्त में 1,23,700 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उसे गिफ्ट और विदेशी करेंसी नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ और वो 7 अगस्त को पुलिस चौकी पहुंची।

आईपी एड्रेस से पकड़ाया पहला आरोपी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान साइबर सेल की टीम ने स्नैप चैट अकाउंट का एनालिसिस किया।

वहीं आईपी एड्रेस से पता चला कि आरोपी उत्तम नगर, नई दिल्ली में हैं। इसके बाद राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद ली और द्वारका के चाणक्य पैलेस 25 फीट रोड पर छापा मारा। टीम ने संदिग्धों को घेरकर हिरासत में लिया गया।

2 नाइजीरियन और 1 अफ्रीकी की गिरफ्तारी

पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम स्टीफन उर्फ लक्की (30) बताया। वह चाणक्य पैलेस जनकपुरी, नई दिल्ली में रहता है और उसका स्थायी पता आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका) में है। उसने ठगी करना भी स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लैपटॉप, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 5 की-पैड मोबाइल और 5 एटीएम कार्ड जब्त किया है। वहीं स्टीफन के बयान के आधार पर उसके साथी किंग्सले (35) को भी गिरफ्तार किया गया, जो चाणक्य पैलेस जनकपुरी के मकान नंबर 105 में रहता था।

आरोपी किंग्सले नाइजीरिया का रहने वाला है। इस मामले में नाइजीरिया के रहने वाले जॉर्ज चुक्चुमेका को गिरफ्तार किया है। वह ओम विहार फेस-1 एनआर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल उत्तम नगर पश्चिम में रहता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी सूचना नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के दूतावास में दी है।

इंटरनेशनल सिम का करते थे इस्तेमाल

इस मामले में एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि तीनों आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। ये महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने का नाम पर लोगों से ठगी करते थे। ठगों का गिरोह दिल्ली में सक्रिय रहकर भारतीयों के बैंक खातों और फर्जी यूके के इंटरनेशनल सिम का इस्तेमाल कर भारतीय महिलाओं से ऑनलाइन फ्रॉड करते थे, तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version