
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 11 अगस्त (सोमवार) को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। वहीं आज सुबह जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों के गोलियों का जवाब दिया। हालांकि, दोनों तरफ से हुई इस गोलाबारी में 2 जवान घायल जो गए हैं। जिन्हें साथियों ने मौके से बाहर निकाला। बीजापुर में इलाज करने के बाद एयर लिफ्ट कर दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।
फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। अफसरों का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है।