छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सब्जी बेचने वाली शख्स की हत्या

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सब्जी बेचने वाली शख्स की हत्या कर गई। मंगलवार दोपहर जब पोती स्कूल से घर पहुंची तो उसने अपने दादा को खून से लथपथ पाया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तम यादव (50) अपने दो पोती राधिका और अरवी के साथ ग्राम अमेरा में रहता था। जबकि बेटा दुलार यादव रायपुर में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पुरुषोत्तम यादव सब्जी बेचने का काम करता था। आज मंगलवार दोपहर जब पोती राधिका लंच करने घर पहुंची, तो दादा खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उसने फौरन पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पलारी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

वहीं, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने घर के अंदर ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रही है।

इस मामले में DSP निधि नाग ने कहा कि अमेरा में सब्जी बेचने वाली की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version