स्वच्छता में पहला रैंक लाने पर मिलेगा 1 करोड़

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अब स्वच्छता को लेकर नगरीय निकायों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘स्वच्छता संगम 2025′ में घोषणा की है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में किसी भी श्रेणी में पहले स्थान पर आने वाले नगरीय निकाय को राज्य सरकार 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी।

ऐसे ही दूसरे स्थान वाले को 50 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले निकाय को 25 लाख पुरस्कार के रूप में मिलेगा, जिससे उस नगरीय निकाय में विकास कार्य होंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हर कोई संकल्प ले कि स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को देश में नंबर-1 बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। लेकिन, जिम्मेदारी आपकी भी है।

प्रदेश के 7 निकायों को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने पर आयोजन

दरअसल, स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में प्रदेश के 7 निकायों को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने बिलासपुर में ‘स्वच्छता संगम 2025” का आयोजन किया था, जिसमें सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरूण साव सहित कई विधायक शामिल हुए।

सीएम साय ने स्वच्छता दीदियों के धोए पैर

कार्यक्रम में सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायकों ने स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली स्वच्छता दीदियों का पैर धोकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही तीज पर्व पर उन्हें साड़ियां भी दीं।

कार्यक्रम के अंत में सीएम ने सभी उपस्थित लोगों से क​हा कि वे स्वच्छता को सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा, यह मुकाबला सिर्फ इनाम का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ देने का है।