छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी, जुआरी और सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कांकेर में कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी, जुआरी और सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने 20 दिन के भीतर 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा है। यह कार्रवाई शहर में हुई एक हत्या के बाद शुरू की गई।

दरअसल, एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू से हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।

चार सटोरी गिरफ्तार

19 अगस्त को पुलिस ने चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अन्नपूर्णापारा के दुर्गेश ठाकुर (30) और कादिर खान (40), एमजी वार्ड के मोहन सिन्हा (50) और चंगेज खान (50) शामिल हैं। इन सभी पर जुआ एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।

चारामा, कोरर और नरहरपुर में भी चलेगा अभियान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि, यह अभियान अब कांकेर के साथ चारामा, कोरर और नरहरपुर में भी चलाया जाएगा। पुलिस जुआ-सट्टा पर विशेष नजर रखेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version