
जानकारी के मुताबिक, बारह हाथियों का दल पिछले तीन दिनों से केल्हारी और बिहारपुर वन परिक्षेत्र के बीच विचरण कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग पर मुनादी नहीं कराने का आरोप लगाया है।
समय पर मुनादी नहीं कराने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने समय पर न तो सूचना दी और न ही क्षेत्र में मुनादी कराई। अगर समय रहते चेतावनी दी गई होती, तो धीरज लाल की जान बच सकती थी। वहीं अब वन विभाग ने अब लोगों को हाथी विचरण क्षेत्र की ओर जाने से मना कर दिया है।
बिहारपुर रेंजर बलराज पैकरा ने बताया कि, हाथियों का दल अब केल्हारी रेंज से महापुर सर्कल जंगल की ओर बढ़ गया है। बिहारपुर वन परिक्षेत्र में अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।