
इसके चलते उनका गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर मौजूद टेक्नीशियन पर बरस पड़ी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में महिला आरोप लगा रही हैं कि दो घंटे से ज्यादा खड़े होने के बावजूद उनकी पर्ची जमा नहीं की जा रही है। जबकि बाद में पहुंचे लोगों की पर्ची जमा कर ली गई।
इसके उलट मौजूद टेक्नीशियन का कहना है कि महिला खुद को पत्रकार बताकर पहले एक्स-रे कराना चाहती थी। बात नहीं बनी तो उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि कुछ देर बहस के बाद मामला शांत हो गया।