छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ऑयल टैंकर ने स्कूटी सवार दिव्यांग बुजुर्ग को कुचल दिया

Chhattisgarh Crimes

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ऑयल टैंकर ने स्कूटी सवार दिव्यांग बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बुजुर्ग सब्जी मंडी में काम करते थे। काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इस दौरान बागबहरा की ओर से आ रहे टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर स्कूटी समेत बुजुर्ग को करीब 5 मीटर तक घसीटता चला गया। इसके बाद टैंकर एक पोल से टकराया, और बुजुर्ग को कुचलकर वहीं रुक गया।

इधर, बिलासपुर में दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है

Exit mobile version