
दरअसल, तखतपुर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में गुरुवार को क्लास चल रही थी। दोपहर में लंच होने पर बच्चे परिसर में ही घूम रहे थे। इसी बीच अचानक दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
लाठी-डंडे और पाइप से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया कि, दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ा कि लाठी डंडे और पाइप पर उतर गए। फिर एक-दूसरे पर वार करने लगे। इस हमले में एक छात्र घायल हो गया।
शिक्षकों ने बुलाई पुलिस, थाने पहुंचा मामला
स्कूल परिसर में हुए विवाद और मारपीट के बाद शिक्षकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के छात्रों को समझाइश देने थाने ले गई।
थाना पहुंचने के बाद टीआई अनिल अग्रवाल ने बच्चों का विवाद बताकर FIR दर्ज करने से मना कर दिया, जिससे नाराज पेरेंट्स भी थाने पहुंच गए। टीआई अग्रवाल ने कहा कि नाबालिगों पर FIR का प्रावधान नहीं है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।