राजधानी रायपुर में तीजा पोरा त्योहार पर सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अचानक गैस-सिलेंडर में आग लग गई

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में तीजा पोरा त्योहार पर सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अचानक गैस-सिलेंडर में आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपनी बेटी के साथ झूला झूलते दिखे। पोला के अलावा तीजा उत्सव मनाने भी महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची हैं।

दरअसल, आज बघेल का जन्मदिन भी है। ऐसे में तीजा–पोरा तिहार के साथ ही सुभाष स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सुबह 11 बजे से पूजा के साथ ही तरह-तरह की छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। पारंपरिक गीतों और नृत्य कला की प्रस्तुति दी गई।

कृषि मंत्री के निवास पर मनाया गया पोला तिहार

वहीं, कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित निवास परिसर में पारंपरिक पोला तिहार उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान उन्होंने बैलों की पूजा की। इस आयोजन में कई मंत्री, विधायक और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

रायपुर में बैल दौड़ का आयोजन

रामसागर पारा भैसथान मैदान में आज शाम 4 बजे बैल दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार‌ छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति की ओर से दिया गया। समिति के संरक्षक विकास उपाध्याय ने बताया कि, यहां दशकों से बैल दौड़ की परंपरा निभाई जा रही है।

इसमें सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ी को 6100 रुपए का इनाम दिया गया। वहीं दौड़ में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली बैल जोड़ियों को क्रमश: 5100, 4100 और 3100 रुपए और बाकी सात्वंना पुरस्कार दिए गए।

Exit mobile version