
मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहचान टांगर गांव निवासी चूड़ा मणि पैंकरा (24) और युवती की पहचान माटीपहाड़छर्रा की रहने वाली संदीला पैंकरा (24) के रूप में हुई है। दोनों 16 सितंबर की रात से लापता थे। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए।
एक पोस्ट में युवक ने लिखा- संदीला मुझसे चीट कर रही थी, इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। माफ करना मुझे, अगर दूसरा जन्म होता है न तो मुझे अगला जन्म चाहिए। ये दुनिया के लोग धोखेबाज होते हैं। ऐसी जिंदगी नहीं जीना मुझे अब। दूसरे पोस्ट में लिखा ‘सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका को, आज मैंने सबसे छीन लिया, हम दोनों को।’ एक और पोस्ट में लिखा- आज मेरी मौत होगी।