
मोबाइल नहीं मिलने से गुस्से में आकर राधिका यादव ने घर में रखा चूहा मार दवा खा लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को राधिका यादव द्वारा जहर सेवन करने की जानकारी मिली। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में दाखिल कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
राधिका यादव को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मोबाइल सबके लिए खतरनाक-पिता
छात्रा के पिता समय लाल यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे खेत में घास काटने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों बहनों में मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। बड़ी बहन ने मोबाइल छिपा दिया तो राधिका ने चूहा मार दवा खा ली। मृतक छात्रा अंधला हाईस्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी।
समय लाल यादव ने कहा कि हर घर में मोबाइल को लेकर विवाद हो रहे हैं। मोबाइल बच्चों के लिए खतरनाक है।