बलरामपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह की पत्नी आरती सिंह (45) का निधन हो गया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह की पत्नी आरती सिंह (45) का निधन हो गया। शनिवार (20 सितंबर) की सुबह 9 से 10 बजे के बीच वह अपने खेत में गई थीं। वहां किसी जहरीले जंतु ने उनके पैर में काट लिया।

काटने के बाद वह तुरंत घर लौटीं और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर रेफर किया। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना से बलरामपुर में शोक की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में दुख का माहौल है। भाजपा ने घटना के दिन सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version