छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब दशहरा तक महिला पुलिस की टीम डांडिया स्थल और दुर्गा पंडालों में पेट्रोलिंग करेगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब दशहरा तक महिला पुलिस की टीम डांडिया स्थल और दुर्गा पंडालों में पेट्रोलिंग करेगी। जिसे रायगढ़ पुलिस ने दुर्गा वाहिनी का नाम दिया। पुलिस रक्षा टीम की सदस्य इसमें हैं और किसी भी प्रकार शिकायत मिलने पर टीम को असामाजिक तत्वों पर सीधे कार्रवाई करने की छूट दी गई है।

शहर में कई जगह नवरात्रि पर गरबा का आयोजन होता है। साथ ही दुर्गा पंडालों में माता को विराजमान किया जाता है। जिनके दर्शन के लिए और डांडिया-गरबा कार्यक्रम में महिलाएं व युवतियां जाती हैं। ऐसे में कई बार छेड़छाड़ और अन्य तरह की घटनाएं भी होती है।

जिसे रोकने के लिए रायगढ़ पुलिस ने पिछले साल की तरह इस साल भी महिला पुलिसकर्मियों की दो टीम बनाई है और उसे दुर्गा वाहिनी का नाम दिया है। यह टीम सभी गरबा-डांडिया कार्यक्रम व बड़े दुर्गा पंडालों में पेट्रोलिंग करेगी। इसके लिए महिला पुलिस टीम को ड्यूटी के संबंध में जानकारी देकर पुलिस अधिकारियों ने शहर में रवाना किया।

2 टीम करेगी शहर में पेट्रोलिंग

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 16 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। दुर्गा वाहिनी की दो टीम है और जिसमें महिला एसआई के नेतृत्व में टीम गश्त करेगी।

इन दोनों टीमों में 6-6 महिला पुलिसकर्मी और 2-2 पुरूष पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो शहर के 4 थाना में क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे।

शिकायत मिलने पर तत्काल पहुंचेगी टीम

DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि महिला रक्षा टीम को नवरात्रि तक दुर्गा वाहिनी का नाम दिया गया है। दशहरा तक यह टीम सभी डांडिया-गरबा कार्यक्रम और दुर्गा पंडालों में गश्त करेगी।

कहीं से भी शिकायत मिलने पर तत्काल ये टीम वहां पहुंचेगी और आगे की कार्रवाई करेगी। दुर्गा वाहिनी का गठन महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए तैयार किया गया है।

Exit mobile version