छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। युवक की लाश 2 टुकडों में मिली है। उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं। युवक ने गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद आत्महत्या की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गौरव सवन्नी (29) है, जो अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। युवक 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, गौरव सुसाइड नोट लिखकर घर से शनिवार शाम को अपने घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए।

गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने बताया कि बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह टेंशन में था। सुसाइड नोट में प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया था। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया।

गौरव के पिता ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी कटी हुई लाश मिली।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी, फिर कैसे मिला धोखा ?

गौरव के पिता के मुताबिक नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात एक युवती से हुई। यह जान-पहचान शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए हुई थी। मुलाकात बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई।

युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में था। घर वाले समझा रहे थे, लेकिन वह जेल जाने और धोखे की बात को भुला नहीं पा रहा था।

पुलिस और परिवार की खोजबीन

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि सर और धड़ रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिले हैं। युवक की पहचान गौरव सवन्नी के रूप में की गई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसाइड को लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version