
इसके बाद दिसंबर तीन साल तक आरोपी ने महिला के शारीरिक संबंध बनाए और लगातार उसका शोषण करता रहा। जब महिला को आरोपी की असलियत का पता चला तो उसने थाना कोतवाली बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामला
यह मामला थाना कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र का है। बलरामपुर क्षेत्र की महिला ने 27 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली बलरामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात किसी काम के सिलसिले में रायपुर के थाना अभनपुर के ग्राम सुंदरकेरा के रहने वाले राजेश कुमार टंडन से हुई थी।
मांग में सिंदूर भरकर और जयमाला पहनाकर विवाह का ढोंग रचाया
आरोपी राजेश ने खुद को अविवाहित बताकर महिला का विश्वास जीता। इसके बाद उसने मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर और जयमाला पहनाकर विवाह का ढोंग रचाया। इसके बाद दिसंबर 2022 से मार्च 2025 तक महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसका शोषण करता रहा। जब महिला को सच्चाई का पता चला, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
महिला की शिकायत पर बलरामपुर थाने में अपराध क्रमांक 133/2025 के तहत बीएनएस की धाराएं 64(2)(h), 64(2)(m), 296, 352(3), और 115(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। इसके बाद पुलिस की टीम ने राजेश को रायपुर से गिरफ्तार कर बलरामपुर लाया। पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।