
छोटेलाल चौहान ने शिकायत में बताया कि उसकी चौहान एल्युमिनियम के नाम से संतोषी नगर में दुकान है। बिजनेस के लिए उसने एल्युमिनियम टेबल और सीढ़ी का ऑर्डर देना था। उसने गूगल से नंबर निकाल कर बीकानेर (राजस्थान) के शर्मा इंटरप्राइजेज से संपर्क किया। 60 टेबल और 15 सीढ़ी के लिए सौदा तय किया गया। ठग ने व्यापारी से 1 लाख 20 हजार रुपए बैंक अकाउंट के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए।
राजस्थान पहुंचकर की तलाश
छोटेलाल को ठग ने पैसे भेजने के बाद रिसिप्ट भी भेजा। हालांकि कुछ दिन बीतने के बाद जब छोटेलाल ने सामान नहीं मिलने पर संपर्क किया। तो ठग उसे गुमराह करने लगा। उसके बाद व्यापारी ने राजस्थान पहुंचकर उसकी तलाश की। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस मामले में व्यापारी में रायपुर की टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में फिलहाल पुलिस बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल कर रही है।