
राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ फाउंडेशन डे (Rajat Jayanti) के मौके पर इसे खास आकर्षण के रूप में रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह एयर शो छत्तीसगढ़ के 25 साल की उपलब्धियों और सफर को समर्पित एक प्रतीकात्मक आयोजन होगा।
3 नवंबर को आएगी IAF टीम, 4 को होगी रिहर्सल
वायुसेना की सूर्यकिरण टीम 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद 4 नवंबर को सेन्ध तालाब के ऊपर रिहर्सल शो रखा जाएगा, जिसमें स्कूलों के छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे करीब से एयर शो देख सकें। सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए होगी विशेष व्यवस्था
नवा रायपुर प्रशासन, विमानन विभाग और पुलिस मिलकर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है।
तालाब के किनारे व्यूइंग जोन, सुरक्षा बैरिकेड और एयरक्राफ्ट हैंगर तैयार किए जा रहे हैं।
आसमान में उड़ेगा गर्व का प्रतीक
वायुसेना की सूर्यकिरण टीम अपनी सटीक फॉर्मेशन और हैरतअंगेज हवाई करतबों के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। इससे पहले सूर्यकिरण की टीम 2009 में रायपुर आ चुकी है। 2009 में 7 से 8 नवंबर में राज्योत्सव को ही ध्यान में रखकर एयर शो किया गया था। तब रायपुर के बूढ़ातालाब पर इन जेट्स ने उड़ान भरी थी और पूरे शहर ने शानदार करतब देखे थे। शो से जुड़ी मुख्य जानकारी एक जनकारी में
एयर शो की तारीख – 5 नवंबर 2025
स्थान – सेन्ध तालाब, नवा रायपुर
विमान – 9 फाइटर जेट्स
अवधि – करीब 40 मिनट
4 नवंबर को छात्रों के लिए रिहर्सल ओपन
सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण की विशेष तैयारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल